बिहार में महागबंधन सिर्फ़ लोकसभा चुनाव के लिए बना था- कांग्रेस नेता

,

   

लोकसभा चुनाव 2019 के पूर्व भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया था, परंतु लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, महागठबंधन में शामिल दल एक-दूसरे सहयोगी दलों को ही आईना दिखा रहे हैं। एक तरफ हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जहां विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर महागठबंधन छोड़ने के संकेत दे दिए हैं, वहीं कांग्रेस ने भी महागठबंधन का अस्तित्व लोकसभा चुनाव तक ही रहने की बात कही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा कहते हैं, “महागठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। जरूरी नहीं कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही चलेगा।