बाइक सेनेटाइज करते समय लगी आग, देखिए वीडियो!

,

   

कोरोना वायरस से बचने का तरीका सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर ही है, लेकिन इस सेनेटाइजर की वजह से ही कुछ लोगों की जान जाते जाते बच गई।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इसका पता वायरल वीडियो से लगा है। यह वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। यहां जैसे ही एक शख्स दो पहिया वाहनों को सेनेटाइज कर रहा है, लेकिन इसी दौरान बाइक को सेनेटाइज करते ही वहां आग लग जाती है।

 

 

यह देखते ही मौके से बाइक सवार सब कुछ छोडकर भाग खडा हुआ। दरअसल यह वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। यहां अहमदाबाद के नरोड़ा रोड पर स्थित अरविंद मिल में लॉकडाउन में छूट देने के बाद काम काम शुरू हो गया है।

 

 

यहां सरकार की गाइड लाइन के तहत ही लोगों को मिल में प्रवेश दिया जाता है। मिल के अंदर लोगों को घुसने से पहले वाहनों को सेनेटाइज किये जाता है।

 

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को भी यहां ऐसा ही किया जा रहा था। इसी दौरान अरविंद मिल का कर्मचारी अपनी बाइक लेकर मिल परिसर में दाखिल होने ही वाला था। उससे पहले सिक्युरिटी गार्ड उसकी बाइक को सेनेटाइज करने लगे।

 

जैसे ही बाइक पर सेनेटाइज गिरा अचानक से आग लग गई। यह देखकर युवक बाइक छोडकर मौके से भाग खडा हुआ। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस व दूसरे लोग जैसे तैसे आग पर काबू पाने के लिए दौड पडे।

 

लोगों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। साथ ही बाइक को मौके से अलग हटा दिया। गनीमत रही कि मौके पर बाइक में आग नहीं लगी। अन्यथा यह हादसा बडा रूप ले सकता था। इस घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।