बर्ड फ्लू को देखते हुए केंद्र सरकार हुआ अलर्ट!

,

   

देश की कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू या ‘एवियन इंफ्लूएंजा’ के प्रकोप की पुष्टि होने के साथ ही इससे प्रभावित राज्यों की कुल संख्या बढ़ कर 7 हो गई है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, देश में अब तक 1200 पक्षियों की मौत हो चुकी है। केंद्र ने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

इन स्थानों से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा जिन अन्य छह राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनमें केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात शामिल हैं।

मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक सात राज्यों में इस रोग की पुष्टि हुई है।

विभाग ने प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया है, ताकि रोग को और अधिक फैलने से रोका जा सके।

दुकान से चिकन खरीदने के बाद उसे धोते वक्त हाथों पर ग्लव्स और मुंह पर मास्क जरूर पहनें।

कच्चा मांस या अंडा भी किसी इंसान को संक्रमित कर सकता है। आप किसी दूषित स्थान के माध्यम से भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं।

इसलिए पोल्ट्री फार्म या दुकानों पर किसी चीज या स्थान को छूने से बचें। किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को तुरंत सैनिटाइज करें।

चिकन को करीब 100 डिग्री सेल्सियस की ताप पर पकाएं। कच्चा मांस या अंडा खाने की गलती न करें।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ये वायरस ताप के प्रति संवेदनशील है और कुकिंग टेंपरेचर में नष्ट हो जाता है। कच्चे मांस या अंडों को खाने की दूसरी चीजों से अलग रखना चाहिए।

बर्ड फ्लू के लक्षण आमतौर पर होने वाले फ्लू के लक्षणों से काफी मिलते-जुलते हैं।

H5N1 इंफेक्शन की चपेट में आने पर आपको खांसी, डायरिया, रेस्पिरेटरी में परेशानी, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, बेचैनी, नाक बहना या गले में खराश की समस्या हो सकती है।