BJP कार्यकर्ता ने महिला पुलिस कर्मी से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

   

नोएडा :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत समारोह के दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता ने गुरुवार को यहां ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौतम बुद्ध नगर की अपर पुलिस आयुक्त श्रीर्पणा गांगुली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा जनपद में आयोजित एक रैली में भाग लेने के लिए, आज ग्रेटर नोएडा होते हुए जा रहे थे।

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी से एक भाजपा कार्यकर्ता ने अश्लील हरकत की।

उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।