आदित्य ठाकरे के पोस्टर से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, बीजेपी की मुश्किलें बढ़ी!

, ,

   

मुंबई में पोस्टर के जरिए आदित्य ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया है। मुंबई के वर्ली में आदित्य ठाकरे के पोस्टर लगाए गए हैं।

भावी मुख्यमंत्री बताया गया
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, पोस्टर में आदित्य को भावी मुख्यमंत्री कहा गया है। बता दें कि आदित्य ठाकरे ने वर्ली से 67 हजार वोटों से जीत हासिल की है। आदित्य ठाकरे ने एनसीपी के सुरेश माने को 67,427 वोटों के अंतर से हराया।

मुखपत्र सामना में में शिवसेना का बीजेपी पर निशाना
इससे पहले शिवसेना ने चुनाव में उम्मीद से कम प्रदर्शन करने वाली भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कोई महा जनादेश नहीं है और यह परिणाम वास्तव में उन लोगों के लिए सबक है, जो सत्ता के घमंड में चूर थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने 21 अक्टूबर को मतदान से पहले महा जनादेश यात्रा के दौरान कुल 288 में से 200 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा किया था।