पिछले चुनाव में तीन सीटों पर सिमटने वाली बीजेपी कैसे हुई मजबूत?

,

   

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल फिर से सरकार बनाते नजर आ रहे हैं।

 

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा को भी शाहीन बाग का फायदा मिलता नजर आ रहा है। भाजपा ने 2015 के चुनाव के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार दो अंकों में अपनी जीत की ओर बढ़ रही है।

 

अब तक के रुझानों पर आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर और भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है।

 

वहीं कांग्रेस भी 2015 के प्रदर्शन को ही 2020 में दोहरा रही है और अब तक मिले रुझानों में अब तक खाली हाथ दिखाई दे रही है। अब तक के रुझानों में सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं।

 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट पटपडग़ंज से आगे चल रहे हैं। 2015 के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के कद्दावर नेता विजेंदर गुप्ता इस बार रोहिणी सीट से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में 21 केंद्रों पर चल रही मतगणना आप और भाजपा के कई नेताओं की धडकऩें बढ़ा और घटा रही है।

 

आम आदमी पार्टी को 2020 के विधानसभा चुनाव में बहुमत मिल रहा है और अरविंद केजरीवाल फिर से सरकार बनाने जा रहे है, लेकिन आप की 2020 के चुनाव में सीटें घट रही हैं।

 

अब तक आए रुझानों में आप को 17 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2015 के चुनाव में भाजपा को 3 सीटें मिली थी।

 

2020 के चुनाव में भाजपा को फायदा हो रहा है। भाजपा 2020 के चुनाव में अपनी सीटों में बढ़ोतरी करती दिखाई दे रहा है। रुझानों में भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2015 के चुनाव की तरह 2020 में भी खाली हाथ दिखाई दे रही है।