बिहार, पश्चिम बंगाल सहित पुरे देश में लागू हो NRC- गिरिराज सिंह

,

   

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपनी मांग को दोहराया है। गिरिराज ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में एनागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर होना चाहिए और सरकार को इसे लागू करना चाहिए।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, गिरिराज सिंह ही नहीं भाजपा के तमाम नेता लगातार एनआरसी को लागू करने के लिए कह रहे हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इसको लेकर जवाब दे चुके हैं। इसके अलावा भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने पर कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन राष्ट्रीय नागरिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया को रोकने का एक बहाना है क्योंकि वो घुसपैठियों को बचाना चाहते हैं।

एनआरसी की प्रक्रिया को रोकने का एक बहाना है लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। नागरिकता विधेयक में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसका विरोध किया जा सके और यह देश में रहने वाले लोगों को प्रभावित करने वाला नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप और नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। तो वहीं कैब को लेकर पूर्वात्तर भारत में तो लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

असम में एनआरसी राज्य में रहने वाले भारतीय नागरिकों की एक सूची है। नागरिकों का रजिस्टर बांग्लादेश की सीमाओं वाले राज्य में विदेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए निर्धारित किया गया है।

रजिस्टर को अपडेट करने की प्रक्रिया 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई। बीती 31 अगस्त 2019 को एनआरसी की लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें 1.9 लाख से अधिक आवेदकों को लिस्ट से बाहर कर दिया था। जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ था।