बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने फिर दिया विवादित बयान!

   

विवादों से घिरी रहने वाली भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयानों के घेरे में आ गई हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रपिता की उपाधी दिए जाने वाले महात्मा गांधी को राष्ट्र पुत्र बताया है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा के बयानों की वजह से कई बार पार्टी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा एक बार नाथूराम गोडसे की तारीफ करने की वजह से भी विवादों में घिर चुकी हैं।

भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते समय उनसे सवाल पूछा गया कि बीजेपी की गांधी संकल्प यात्रा में उनके शामिल नहीं होने का क्या कारण था।

जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘महात्मा गांधी राष्ट्रपुत्र थे। मैं उनकी प्रशंसा करती हूं और मुझे इस बारे में किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।

साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि जिसने भी राष्ट्र के लिए कार्य किया है वो मेरे लिए प्रशंसा का पात्र है। मैं हमेशा महात्मा गांधी के दिखाए गए रास्ते पर चलूंगी। जिन लोगों ने हमें दिशा निर्देश दिए हैं हमें उनकी प्रशंसा करनी चाहिए।उनके नक्शेकदम पर चलकर, हम लोगों का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।