देवबंद को आतंकवाद का अड्डा कहना गिरिराज सिंह को महंगा पड़ा, बीजेपी में बवाल!

, ,

   

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह के बयानों पर आपत्ति जताते हुए तलब किया है। आपको बताते जाए कि अभी हाल ही में गिरिराज सिंह ने देवबंद को लेकर विवादित बयान दिया था।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह काे हिदायत दी है कि वे बेवजह बयानबाजी से बचें।

 

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के मुस्लिम बहुत इलाके में खुली जीप में सवारी की थी और भीड़ के साथ चलते हुए “भारतवंशी तेरा मेरा रिश्ता क्या, जय श्री राम जय श्री राम” का नारा लगाया था।

 

अपने भाषण में गिरिराज सिंह ने नरेंद्र मोदी को भगवान का अवतार बताया था। उन्होंने भारत माता पर उंगली उठाने वालों की आंखें निकाल लेने की बात कही थी।

 

सहारपुर में एक कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है, हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी यहीं से निकलते हैं।

 

इससे पहले 6 फरवरी को गिरिराज सिंह ने कहा था कि शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाता जा रहा है।