असीम अहमद खान बने दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन, बीजेपी ने किया विरोध!

,

   

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मटिया महल के विधायक असीम अहमद खान को दिल्ली हज कमेटी का चेयरमैन बनाने की निंदा की है। तिवारी ने कहा कि असीम को खुद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से हटाया था।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, केजरीवाल को पता है कि विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। इसलिए वे वोट की राजनीति के कारण तुष्टिकरण कर रहे हैं।

उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में आरोप तय होने के बाद उनकी अराजकतावादी मानसिकता सिद्ध हो गई है।

मुख्यमंत्री ने संवैधानिक पद पर रहते हुए प्रतिबंध के बावजूद लोक सेवकों के काम में बाधा पहुंचाने के लिए धरना दिया। गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर सरकार में आए मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके साथी स्वयं भ्रष्टाचार का हिस्सा बन गए हैं।