मध्य प्रदेश: क्या कमलनाथ सरकार गिराने की साजिश रच रही है बीजेपी?

,

   

मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि मध्य प्रदेश की सरकार को तोड़ने के लिए बीजेपी ने सारी ताकत झोंक दी है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, शिकार की राजनीति करके हमारे पक्ष के विधायकों को डरा के, प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करना चाहती है भाजपा। कांग्रेस की सरकार को गिराना इनका मकसद है।

 

आपको बताते जाए कि मध्य प्रदेश में राजनीतिक बवाल प्रारंभ हो गया है। कांग्रेस ने मंगलवार आधी रात को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर 8 विधायकों को गुरुग्राम के एक लग्जरी होटल में बंधक बनाने तक आरोप लगाया था।

 

इसके बाद कांग्रेस सक्रिय होकर आधी रात को विधायकों को गुरुग्राम के होटल से निकालकर राहत महसूस किया।

 

मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भनोट ने बताया था कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के 8 विधायकों को गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में बंधक बना लिया हे।

 

इनमें से 4 विधायक कांग्रेस पार्टी, 2 विधायक बहुजन समाज पार्टी और एक विधायक समाजवादी पार्टी से हैं, जबकि एक विधायक निर्दलीय है।