लव एंड लैंड जिहाद रोकने के लिए भाजपा असम में कानून बनाएगी- अमित शाह

, , ,

   

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा कि ‘‘लव एंड लैंड जिहाद’’ रोकने के लिए भाजपा असम में कानून बनाएगी।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, शाह ने असम के मोरीगांव में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में ढेर सारी बाते हैं मगर सबसे बड़ी बात ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने का काम हमारी सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने असम को आंदोलन मुक्त और आतंकवाद मुक्त बनाया है, अब वह इसेआंदोलन मुक्त और आतंकवाद मुक्त बनाया है।

असम को रोजगार युक्त, बाढ़ मुक्त बनाएंगे। यहां को एक विकसित राज्य बनाने का काम भाजपा सरकार करेगी।
राहुल गांधी जी कहते हैं कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान हैं।


कांग्रेस पार्टी के लिए बदरुद्दीन अजमल पहचान हो सकते हैं लेकिन असम के लिए नहीं हो सकते हैं। असम की पहचान श्रीमन शंकर देव, श्रीमन माधवदेव जी हो सकते हैं।
अगर असम में गलती से भी कांग्रेस और बदरुद्दीन की सरकार आई तो असम में फिर से घुसपैठियों की बाढ़ आएगी।


क्या आप असम में घुसपैठियों को चाहते हैं? असम घुसपैठिया मुक्त असम चाहता है की नहीं?

कांग्रेस पार्टी घुसपैठिया मुक्त असम नहीं दे सकती।
काजीरंगा के जंगलों में घुसपैठियों ने कब्जा कर रखा था। लैंड जेहाद के माध्यम से असम की पहचान को बदलने का काम बदरुद्दीन अजमल ने किया था।

कांग्रेस आज उसी बदरुद्दीन अजमल के साथ है। बोडो लैंड का समझौता समस्त असम के लिए शांति का पैगाम है।


वर्षों से जो असम आतंकवाद के चलते युवाओं की जान गवाता था वो असम आज मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।