सर्वे- अगर यूपी में सपा- बसपा और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ी तो बीजेपी पांच सीटों पर सिमट जायेगी

, ,

   

मिशन 2019 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव बनाकर यूपी की सियासत के समीकरण बदल दिए हैं।

बदले हुए इन समीकरणों में यूपी में सियासत काफी दिलचस्प हो गई है। इसी पर आजतक और कर्वी इनसाइट्स एक सर्वे जारी किया है। इसके मुताबिक अगर सपा-बसपा गठबंधन के साथ कांग्रेस आ जाती है तो बीजेपी 2014 की 71 सीटों से 5 पर सिमट सकती है।

सर्वे के मुताबिक, सपा-बसपा गठबंधन से बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक अगर यूपी में सपा-बसपा गठबंधन नहीं होता तो बीजेपी के खाते में 57 सीटें, अपना दल को 2 सीटें, कांग्रेस के 4 सीटें, सपा को 16 सीटे और बसपा को 1 सीट मिल सकती है।

सर्वे के मुताबिक सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन यूपी की 80 में से 58 सीटें जीत सकता है और पिछले चुनाव में 73 सीटें जीतने वाली बीजेपी-अपना दल को 18 सीटों तक सिमट सकती है। लेकिन अगर मायावती और अखिलेश यादव अपने गठबंधन में आरएलडी के साथ-साथ कांग्रेस को भी शामिल हो जाती है तो बीजेपी 5 सीटों तक सिमट जाएगी।

सर्वे के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी का वोट शेयर 2014 के 43.3 फीसदी से घटकर 36 फीसदी रह जाएगा औऱ 2014 में 73 सीटें जीतने वाली बीजेपी 5 सीट तक सिमट जाएंगी। बाकी की 75 सीटें बीएसपी, एसपी, आरएलडी और कांग्रेस के खाते में चली जाएंगी।

अगर बात सपा+बसपा+रालोद के गठबंधन की बात करें तो इस गठबंधन का सीधा असर बीजेपी पर देखने को मिलेगा। बीजेपी को 2019 में 18 सीटें मिल सकती है। सपा-बसपा गठबंधन को 58 सीटें और कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

साभार- ‘वन इंडिया हिन्दी’