बंगलुरू हिंसा: अब तक 3 लोगों की मौत!

, ,

   

कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार देर रात को बवाल हो गया। कांग्रेस के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के करीबी द्वारा लिखे गए एक फेसबुक पोस्ट पर कुछ लोग भड़क गए।

 

जिसके बाद भीड़ ने विधायक के घर पर हमला कर दिया, इस दौरान आगजनी-पत्थरबाजी और पुलिस से भिड़ंत हो गई।

 

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, देर रात हुए इस बवाल में दो लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरू स्थिति आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की।

 

 

बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर कमलकांत ने बताया कि 3 लोगों की मौत हुई,करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, फेसबुक पोस्ट के बाद लोग उस इलाके में इकट्ठा हो गए, ऑफिसर ने उन्हें हालात समझाने की कोशिश की।

 

 

वो तत्काल गिरफ्तारी और अपने लिए सुरक्षा की मांग कर रहे ​थे। जब उन्हें समझाया गया कि ये इस तरह से नहीं हो सकता तो वो गुस्सा हो गए और पत्थरबाजी करने लगे।

 

वाहनों में आग लगा दी गई, उन्हें ​क्षतिग्रस्त किया गया। एक ग्रुप बेसमेंट में गया और वहां करीब 200-250 वाहनों में आग लगा दी।