ऋषि कपूर फिर अस्पताल में भर्ती, जानिए, क्या है मामला?

,

   

फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के चाहने वालों के लिए एक बार फिर से बुरी खबर सामने आई है। जी हाँ, मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, बीती रात एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं रहा हैं और इसी वजह से वह बार बार हॉस्पिटल जा रहे है।

 

ऋषि कपूर को हाल ही में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें एक दिन पहले ही छुट्टी दे दी गई थी लेकिन खबर आई है कि कल रात अरमान जैन की शादी के रिसेप्शन के बाद ऋषि कपूर फिर से बीमार पड़ गए और उन्हें मुंबई के गिरगांव के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

मिली खबर के मुताबिक इस समय उनकी पत्नी नीतू और बेटा रणबीर कपूर अस्पताल में उनके साथ हैं और उन्हें दोबारा भर्ती करवाने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

 

मिली खबर के अनुसार उनकी इम्युनिटी बहुत कम हो गई है। आपको बता दें कि पिछली बार जब वह दिल्ली में अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब उन्होंने ट्वीट किया था और लिखा था, ”प्रिय परिवार वालों, दोस्तों, दुश्मनों और फैन्स मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर आपकी सारी चिंता से अवगत हूं। धन्यवाद।

 

मैं पिछले 18 दिनों से दिल्ली में फिल्म कर रहा हूं और प्रदूषण और न्यूट्रोफिल कम होने के कारण मुझे इन्फेक्शन हो गया और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

 

मुझे हल्का बुखार हो गया था और जांच के दौरान डॉ को एक पैच मिला, जिससे निमोनिया हो सकता था। इसका पता लगने पर उसे ठीक किया जा रहा है।

 

लोगों को कुछ और लगने लगा था। मैंने उन सभी कहानियों को विराम लगाते हुए जल्द आपका मनोरंजन करने के लिए तत्पर हो जाऊंगा, आपको ढेरों प्यार। मैं अब मुंबई में हूं। वैसे अब उन्हें अस्पताल से कब घर आने दिया जाता है यह वह बताएंगेl