Brexit: यूरोपीय यूनियन से बाहर हुआ ब्रिटेन!

, ,

   

करीब पांच दशक तक यूरोप का हिस्सा रहने के बाद ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से विदा ले ली है। ब्रसेल्स में EU के संस्थान से ब्रिटेन का झंडा हटा दिया गया है।

 

 

 

इंंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, यूरोपीय संघ की 47 साल पुरानी सदस्यता से अलग होने पर ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में जश्न मनाया जा रहा है, वहीं एक समूह इससे नाराज भी है।

 

 

 

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जिन लोगों ने साल 2016 में इस अभियान का नेतृत्व किया था, यह उनके लिए एक ‘नई सुबह’ होगी।

 

बहुत से लोगों के लिए यह आशा और उम्मीद का एक हैरानी भरा पल है, जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि ब्रिटेन ने EU को छोड़ देश को एक असाधारण मोड़ दिया है। आइए अब हम सब साथ मिलकर उन सभी मौकों का लाभ उठाएं, जो ब्रेक्जिट लेकर आएगा। अब इससे पूरे ब्रिटेन की क्षमता को नया बल मिलेगा।

 

 

 

 

 

कंजरवेटिव पार्टी के नेता जॉनसन पिछले साल ब्रेग्जिट यानि ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने की कवायद को आखिरी मुकाम तक पहुंचाने के संकल्प के साथ देश के प्रधानमंत्री बने थे। अब उन्होंने इसे देश की नई शुरूआत के लिए ऐतिहासिक पल बताया है।