लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने आज अपने छह प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। यह सभी सीट गठबंधन के तहत बसपा के खाते में हैं।
BSP CANDIDATE LIST-UP pic.twitter.com/gIz9sTcZyg
— Mayawati (@Mayawati) April 1, 2019
बहुजन समाज पार्टी ने शाहजहांपुर (सुरक्षित) सीट से अमर चंद्र जौहर, मिश्रिख (सुरक्षित) सीट से नीलू सत्यार्थी, फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर से निशा सचान, जालौन (सुरक्षित) सीट से पंकज सिंह तथा हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
Bahujan Samaj Party (BSP) releases a list of 6 candidates in Uttar Pradesh for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Z7JoxavcFS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 1, 2019