CAA- संविधान की रक्षा के लिए कोलकाता में बनाई गई मानव श्रंखला

   

71वें गणतंत्र दिवस पर कोलकाता में बड़ी संख्या में लोगों ने मानव श्रंखला बनाई। उन्होंने देश के संविधान को याद करने और उसकी रक्षा के लिए कोलकाता के गोलपार्क में रामकृष्ण मिशन से श्यामबाजार स्थित नेताजी मूर्ति यह मानव श्रंखला बनाई गई। इसके लिए लोग मानव श्रंखला के रूट में 15 स्थानों पर एकत्रित हुए थे।

इस कार्यक्रम में महिला और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर समानता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संदेश दिया जिसकी गारंटी में संविधान हर नागरिक को देता है। इस कार्यक्रम का आयोजन युनाइटेड इंटरफेथ फाउंडेशन इंडिया (यूआइएफआइ) द्वारा किया गया।

यूआइएफआइ के प्रेसीडेंट आर्कबिशप थॉमस डिसूजा ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया भर के संविधानों में सबसे ज्यादा दीप्तमान है। कोलकाता के सभी धर्मों और वर्गों के नागरिकों ने संविधान के सिद्धांतों को याद करते हुए इसकी रक्षा के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रंखला का आयोजन किया। यह श्रंखला दोपहर 12 बजे बनाई गई।