CAA- NRC के लिए समर्थन में लोगों को जुटाने की रणनीति बना रही है बीजेपी!

,

   

नागरिकता संशोधन अधिनियम और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी को लेकर उत्तर प्रदेश में जगह-जगह चल रहे विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने नई रणनीति तैयार की है।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा CAA और NRC के विरोधियों से अधिक इसके समर्थन में लोगों को एकजुट करने की रणनीति पर कार्य कर रही है।

 

CAA और NRC के खिलाफ जारी विरोध को कमजोर करने के लिए भाजपा कानून के समर्थन में संख्या बल बढ़ाने की कवायद में लग गई है।

 

इसके लिए उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता को घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में बताने ​के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को कम से कम सौ घरों से संपर्क करने का लक्ष्य दिया गया है।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता को CAA-NRC के संबंध में समझाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही घर के सदस्यों से CAA के समर्थन में मिस्ड कॉल करवाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई है।

 

उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई ने CAA के समर्थन में 1 करोड़ मिस्ड कॉल का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें कि भाजपा केवल यूपी में ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में CAA के समर्थन में अभियान चला रही है।