नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में 16 की मौत, वायरल विडियो ने पुलिस पर खड़े किये सवाल !

,

   

उत्तर प्रदेश में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में 16 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 14 लोगों की जान गोली लगने से गई है।

राज्य के आठ जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इंडियन एक्सप्रेस से इसकी पुष्टि की है।

बाकी दो लोगों में से एक फिरोजाबाद के 35 वर्षीय राशिद की मौत सिर में चोट लगने और वाराणसी में एक आठ वर्षीय बच्चे की भगदड़ में मौत हुई थी।
इन लोगों की हुई गोली लगने से मौत
गोली लगने से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें लखनऊ के रहने वाले 32 वर्षीय मोहम्मद वकील, कानपुर के रहने वाले अफताब आलम (22) और मोहम्मद सैफ (25), बिजनौर निवासी अनस (21) और सुलेमान (35), संभल के बिलाल (24) और मोहम्मद शहरोज (23), मेरठ के जहीर (33), मोहसिन (28), आसिफ (20) और आरिफ (20) शामिल हैं।

इनके अलावा फिरोजाबाद के नबी जहां (24) और रामपुर में फैज खान (24) की गोली लगने से मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश
परिजनों को सौंपे गए 15 शव
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को कानपुर में प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से घायल हुए एक एड्स पीड़ित की रविवार को मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इनमें से 15 लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

इनमें से चार मृतकों के परिजनों ने बताया कि उन्हें अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

राज्य के IG (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

उत्तर प्रदेश
शुक्रवार को हिंसक हो गए थे प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश में कई दिनों से नागरिकता कानून के खिलाफ बड़े स्तर पर हो रहे प्रदर्शन शुक्रवार को नमाज के बाद हिंसक हो गए थे।

कई स्थानों पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

कई स्थानों पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और फायरिंग की।

वाराणसी में लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़ में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हुई थी।

वीडियो
पुलिस के दावे को झुठलाता है वीडियो
एक तरफ पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाने का दावा किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो इस दावे की पोल खोल रहा है।

कानपुर के वीडियो में एक पुलिसवाले को अपनी रिवॉल्वर से गोली चलाने हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में एक पुलिसकर्मी को रिवॉल्वर लेकर प्रदर्शनकारियों की तरफ जाते और फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि कानपुर में गोली लगने से दो लोगों की मौत हुई है।

पुलिस की प्रतिक्रिया
पुलिस ने किया गोली चलाने से इनकार
गोली लगने से 14 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इनकार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख ओपी सिंह ने शनिवार को NDTV से बातचीत करते हुए कहा था कि पुलिस ने एक गोली भी नहीं चलाई है।

वहीं प्रवीण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 400 खाली कारतूस बरामद हुए हैं। इससे साबित होता है कि प्रदर्शनकारियों देशी हथि