CAA विरोध प्रदर्शन: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर सम्प्रदायिक हिंसा फैलाने का केस दर्ज!

   

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को व्यापक हिंसक प्रदर्शन किया गया।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस संबंध में सरिता विहार और शाइन बाग के नागरिकों ने पुलिस स्टेशन जाकर स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह खान और उसके साथियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नष्ट करने, सांप्रदायिक हिंसा फैलाने, धर्मों के बीच में झगड़ा फैलाने, सरकारी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने, सरकारी और गैर सरकारी लोगों की प्रॉपर्टी का नुकसान करने और देशद्रोही नारे लगाकर छात्रों को देश के खिलाफ देशद्रोह करने के लिए भड़काने और क्षेत्र में दंगा भड़काने की शिकायत दर्ज कराई है।

जसोला गांव के स्थानिय नागरिक अमित चौधरी ने शिकायत संख्या 33 बी पुलिस स्टेशन सरिता विहार में दर्ज कराई है। उन्होंने धारा 147, 148, 149, 353, 153 ए, 295, 295a, 427, 452, 121 भारतीय दंड संहिता और सरकारी संपत्ति को नष्ट होने से रोकने वाले कानून के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने अपने शिकायत पत्र में यह कहा कि उन्होंने अमानतुल्लाह खान और उसके साथियों को संप्रदायिक हिंसा फैलाते और छात्रों को सरकारी संपत्ति नष्ट करने के लिए भड़काते हुए देखा था।