मोदी सरकार देश को हिंदू- मुसलमान में बांट कर राज करना चाहती है- डॉक्टर क़ासिम अंसारी

   

बिहार के AIMIM नेता और समाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर क़ासिम अंसारी ने कहा है कि मोदी सरकार देश में हिन्दू- मुस्लिम को बांटकर राजनीति कर रही है और सत्ता पर काबिज रहना चाहती है

देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों जैसे जामिया, अलीगढ़, जेएनयू, बीएचयू, नदवा वगैरह व शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, एम्स, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस वगैरह वैज्ञानिकों, इतिहासकारों, साहित्यकारों सामाजिक संगठनों एवं उसके कार्यकर्ताओं व विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर मोदी सरकार व पुलिस जो बर्बर कार्रवाई कर रही है जिसमें अब तक क‌ई जानें जा चुकी हैं, उसके विरुद्ध आज “संविधान बचाव मोर्चा” के बैनर तले संध्या पांच बजे से ज्ञान बाबू चौक मोतिहारी से गांधी चौक मोतिहारी तक कैंडल मार्च (जो वहां सभा में तब्दील हो गया ) एआईएमआईएम नेता डॉ०मो०कासिम अंसारी के नेतृत्व में निकला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।इस में छात्रों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। साथ ही साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों एवं महिलाओं ने भाग लिया।

[get_fb]https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1187068384820742&id=100005527753725[/get_fb]

सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहम्मद कासिम अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार हमारे संविधान के जो मूल प्रस्तावना है जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में ड्राफ्ट हुआ था, जनता की आंखों में धुल झोंक कर सीएए कानून लाकर छेड़छाड़ की है।

[get_fb]https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1187042484823332&id=100005527753725[/get_fb]

इसके जरिए मोदी सरकार देशभर में एनआरसी को थोपने का रास्ता ढूंढ रही है। हम जैसे लोगों को जो मोदी सरकार और उनकी नितियों के विरोधी हैं को जबरन धर्म के आधार पर समाज को बोलने और आंदोलन करने से जबरन रोका जा रहा है।

[get_fb]https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1186992334828347&id=100005527753725[/get_fb]

मोदी सरकार देश को हिंदू मुसलमान में बांट कर राज करना चाहती है जो किसी भी कीमत पर 130 करोड़ भारतियों को मंजूर नहीं। वर्तमान सरकार अंग्रेजों की तरह फुट डालो राज करो की नीति पर काम कर रही है। आज लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया जा रहा और हम चुप चाप अपने घरों में खामोश रहें ? यह लोकतंत्र नहीं हो सकता है।

[get_fb]https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1186675128193401&id=100005527753725[/get_fb]

पुरा देश आंदोलन की जद में और सरकार डंडे की चोट पर मासूम निहत्थे लोगों पर लाठियां, डंडे, आंसू गैस के गोले बरसा रही है यह घोर निंदनीय है और आपातकाल से भी ज्यादा भयावह स्थिति बना कर हम भारतीयों को लावारिस सड़कों पर छोड़ दिया गया है। आज नहीं तो कल इन आंदोलन कर रहे लोगों से तो बात करनी ही होगी। जितना जल्द हो सके छात्र-छात्राओं और NRC और CAA का विरोध कर रहे लोगों से सार्थक बात कर इस काले कानून को वापस लिया जाए।

[get_fb]https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1186654034862177&id=100005527753725[/get_fb]

मो०अकरम ने कहा कि आंदोलन को डंडे के जोर पर दबाने की कोशिश ने ही आंदोलन को और बड़ा बना दिया है।

सभा को विजय कुमार राम, राजेश राम, विद्यानंद राम, डॉक्टर शबा अख्तर,शाह आजम, इंजिनियर मो० नाजिम और मो०अरमान,मो०अब्बास,नूर आलम,अंसारुल हसन खान,आदि छात्र-छात्राओं ने भी संबोधित किया।