बीजेपी नेता दिलीप घोष का बयान- सरकारी संपत्तियों को बर्बाद कर रहे लोगों को गोली मारनी चाहिए

,

   

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी यानी सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आपत्तिजनक बयान दिया है।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, दिलीप घोष ने कहा है कि जो सरकारी संपत्ति को नष्ट करेगा, उनको गोली मार देना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, उत्तर 24 परगना में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि, ‘मैंने एक भाषण में कहा था कि सरकारी संपत्ति जो नुकसान पहुंचाएगा, उनको गोली मार देना चाहिए। इसे लेकर बहुत बवाल खड़ा कर दिया गया।

 

मैं आज भी वही बात दोहराता हूं, जो कोई भी सरकारी संपत्ति नष्ट करेगा उसको गोली मार देनी चाहिए।’ दिलीप घोष ने आगे कहा कि, ‘जो सब घुसपैठिया यहां आकर सरकारी संपत्ति का नष्ट कर रहे हैं, उसको क्या जयनगर का मोआ (बंगाली मिठाई) खिलाओ? उसे गोली मारना चाहिए।’

 

दिलीप घोष ने कहा है कि ममता बनर्जी की सरकार में 500 करोड़ का संपत्ति बर्बाद होने पर भी कुछ नहीं होता है। जिस-जिस ने सम्पत्तियाँ बर्बाद की है उस सब को ढूंढकर निकाला जाएगा। पहले गोली, फिर गोला चलेगा, किसी को छोड़ेंगे नहीं।

 

यह सब घुसपैठिए हम लोगों को पेट में लात मारकर, खाना खाकर हमारी ही संपत्ति को नष्ट करते हैं।’ लोगों को छोड़ दिया जाएगा कभी नहीं।’