CAA विरोध प्रदर्शन: बिहार में RJD का प्रदर्शन जारी!

,

   

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। इस दौरान सुबह बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर पड़े हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, आरजेडी कार्यकर्ताओं ने अररिया में एक ट्रेन रोक दी है। दरभंगा और वैशाली में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़कें बंद करा दी है।

सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के जवान तैनात कर दिया गया है।

जहानाबाद में NRC और CCA के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने जहानाबाद स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोककर ट्रैक पर आगजनी कर दी है।

वहीं NH- 110 और NH-83 को भी जाम कर दिया है। आरजेडी नेताओं का कहना है कि जिस तरीके से सरकार गंगा जमुना तहजीब को बांटने में लगी है हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इससे पहले NRC और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार शाम को आरजेडी ने सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला गया था। तेजस्वी यादव ने शांतिपूर्ण बंद की अपील की है।