नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ महाराष्ट्र के नांदेड मे चल रहे विरोध प्रदर्शन में भडकाऊ बयान देने वाले शख्स को पुलिस ने बुधवार को अरेस्ट कर लिया है।
न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस द्वारा अरेस्ट किए गए स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (SIO) की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष मोहम्मद सलमान अहमद को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
आरोप है कि सलमान ने रविवार (2 फरवरी) रात नांदेड के बरकत कॉम्प्लेक्स के पास में धरना प्रदर्शन में भड़काऊ भाषण दिया था।
सलमान ने अपने भाषण में कहा था कि, ‘इस लडाई में अगर और मगर की कोई गुंजाइश नहीं है। ये कानून वापस जाएगा, कानून के बाद हुकूमत भी वापस जायेगी।
CAA भी नहीं रहेगा हुकूमत भी नहीं रहेगी और यदि कोई ये कोशिश करता है की दोनों चीज़ें बाकी रहेंगी, तो कुछ भी नहीं बाकी रहेगा। चाहे उस के लिए जो करना है मुस्लिम समुदाय भी उसके लिए तैयार है।
नौजवान भी उसके लिए तैयार है। तो ये किसी अगर और मगर वाली बात नहीं है ये किसी बाबरी मस्जिद वाली स्ट्रेटेजी नहीं है की अदालत का जो फैसला होगा मान लेंगे। फैसला हम कर चुके अब हिंदुस्तान उसको मानेगा।
सलमान ने अपने भाषण में कहा था कि, ‘अब आप कब मानेंगे, ये आपको तय करना है… जितना जल्दी मानेंगे आपके लिए बेहतर है जितना समय लेंगे, आपकी कब्र उतनी ज्यादा गहरी खुदेगी। अब आपको तय करना है की 2 फिट नीचे जाएंगे की 20 फिट।