असम में बोले नड्डा: सही वक्त पर CAA जारी किया जाएगा!

, , ,

   

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि सही समय पर राष्ट्रीय नागरिकता पंजी को असम में जारी किया जाएगा।

प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज असम के लिए घोषणापत्र जारी किया।

भाजपा के संकल्पत्र में असम के लिए 10 संकल्प लिये गये हैं, जिसमें वास्तविक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और घुसपैठ पर अंकुश लगाने का वादा किया गया है।

संकल्पपत्र जारी करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारा उद्देश्य जाति, माटी और बेटी को सशक्त करना रहा है।

संस्कृति की रक्षा, असम की सुरक्षा और समृद्धि के लिए हम प्रतिबद्ध रहे हैं और यही हमारा उद्देश्य है।

भाजपा ने वादा किया है कि वे ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास बड़े जलाशयों का निर्माण करेंगे ताकि अतिरिक्त जल का संरक्षण हो सके और लोगों को बाढ़ से बचाया जा सके।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा कि सही समय पर राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को असम में जारी किया जाएगा।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा, पार्टी दावा कर रही है कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू नहीं होने देगी, जो असल में केंद्र का कानून है। या तो उन्हें पता नहीं है या वे लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं।