CAA कानून घातक है, पंजाब में लागू नहीं करेंगे- कैप्टन अमरिंदर सिंह

,

   

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को घातक नागरिकता संशोधन एक्ट के द्वारा देश के धर्म निष्पक्ष ताने-बाने को नष्ट करने के लिए भाजपा की विभाजनकारी और घातक कोशिशों के विरुद्ध समूचे देश निवासियों को एकजुट होने का न्योता दिया है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, रोष मार्च और धरने के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ऐलान किया कि उनकी सरकार इस एक्ट को पंजाब में लागू करने की हरगिज़ इजाज़त नहीं देगी और कांग्रेस पार्टी इसके विरुद्ध डट कर अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पंजाब मामलों के इंचार्ज आशा कुमारी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के अलावा संसद मेंबर परनीत कौर, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, गुरप्रीत सिंह कांगड़, भारत भूषण आशु, साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिंह सिद्धू और लुधियाना से संसद मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू समेत बड़ी संख्या में पार्टी विधायक भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी इन भद्दी चालों में कामयाब नहीं हो सकती और पंजाब समेत 16 राज्यों में इस घृणित एक्ट के खि़लाफ़ रोष प्रदर्शन हो रहे हैं।

संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे भारत की नींव का मूल आधार है जिससे कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर संविधान की धाराओं में संशोधन सिर्फ भारत में ही नहीं की जाती बल्कि ऐसा बरताव दुनिया भर में घटता है परन्तु संविधान के बुनियादी ढांचे को बिगाडऩे को सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यहाँ तक कि संयुक्त राष्ट्र ने भी सी.ए.ए. को पक्षपाती कदम करार दिया है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय जनरल सचिव प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का जि़क्र करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सूचना के बिना पुलिस ऐसा रवैया नहीं अपना सकती।

उन्होंने योगी आदित्यानाथ को कहा, ‘ऐसे काम करते हुए आपको शर्म नहीं आती।’ उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस कभी भी इस घटना को भूलेगी नहीं और एक दिन लोगों का समय ज़रूर आएगा।

एम.आई.टी. के विद्यार्थियों द्वारा सी.ए.ए. के विरुद्ध प्रस्ताव पास किए जाने का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून के दूरगामी निष्कर्षों संबंधी पूरा विश्व चिंता में डूबा हुआ है जबकि दिल्ली में बैठे सत्ता पक्ष ने अडिय़ल रवैया अपनाया हुआ है जो देश की आवाज़ सुनने से भी इन्कारी है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि श्रीगुरु नानक देवजी ने धर्मनिरपेक्षता का संदेश दिया और ‘न कोई हिंदु न कोई मुसलमान’ की शिक्षा के द्वारा समुची मानवता को परमात्मा की प्रजा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के अर्थव्यवस्था की नगरी के तौर पर जाने जाते लुधियाना शहर में आज हुए इस रोष मार्च से देश भर में नागरिकता संशोधन एक्ट के विरुद्ध स्पष्ट संदेश जाएगा।

इसके बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दोहराया कि उनकी सरकार भारत के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को चोट पहुंचाने और संविधान की प्रस्तावना बदलने सम्बन्धी केंद्र सरकार की हर कोशिश का ज़ोरदार विरोध जारी रखेगी।

यू.पी. पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने इस घटना को शर्मनाक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत शर्म वाली बात है कि एक तरफ़ विश्व भर में श्रीगुरु नानक देवजी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है जबकि दूसरी तरफ़ गुरू साहिबजी की धर्म निरपेक्ष विचारधारा पर हमला किया जा रहा है।

इससे पहले पार्टी के सीनियर नेता और वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने दक्षिणी अफ्रीका में महात्मा गांधी को रेल से उतार देने की घटना को याद करते हुए कहा कि इसने महात्मा गांधी को हिला कर रख दिया और उन्होंने गोरे अधिकारियों को चुनौती दी कि वह उनको अपने मुल्क से बाहर निकाल देंगे।

मौजूदा स्थिति को उस घटना के साथ जोड़ते हुए कि यदि मोदी मुल्क के कुछ भारतीयों को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे तो कांग्रेस पार्टी मोदी को भारत से बाहर निकाल देगी।

उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा मतदान में भाजपा को सिर्फ 39 प्रतिशत वोटें मिलीं हैं जबकि बाकी 61 प्रतिशत लोगों ने विरोधी पक्षों का समर्थन किया जिस कारण मोदी सरकार ऐसे काले कानूनों को लागू नहीं कर सकेगी।