नागरिकता संशोधन विधेयक: कांग्रेस और बीजेपी ने जारी किया व्हिप!

,

   

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में इस बिल को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किया जाएगा।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा ने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार दोपहर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। लगभग 2 बजे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इसके बाद उच्च सदन में बहस होने की उम्मीद है।

जो सोमवार की लोकसभा चर्चा के बाद वोटिंग हुई और देर रात बिल को पास कर दिया गया। जबकि भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा में बिल पास होने का भरोसा है। लेकिन संख्या का खेल कठिन साबित हो सकता है।

पिछले संसद सत्र के दौरान जो लोकसभा चुनावों से पहले हुआ था, सरकार ने राज्यसभा में विधेयक को नहीं लाया गया था लेकिन इसे लोकसभा ने पारित कर दिया था।

नागरिकता संशोधन विधेयक का मुख्य विरोध यह है कि यह केवल गैर-मुस्लिम शरणार्थियों की पहचान करके धर्म के आधार पर भेदभाव करता है, जो भारतीय नागरिकता प्रदान करता है।

भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए राज्यसभा में 124-130 वोटों की उम्मीद कर रही है। जिसमें 240 सदस्यों की संख्या है और 121 हाफ मार्क है।

विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न से भाग रहे हिंदुओं, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्धों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करने के लिए नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन करने का प्रयास किया गया है।

31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आने वालों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। इन प्रवासियों के लिए बिल भारत में 11 साल से लेकर 6 साल तक के निवास की आवश्यकता की जरुरत होगी।