नागरिकता बिल- गुवाहाटी में में मारे गए लड़के को लोगों ने बताया शहीद

, ,

   

असम में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कथित गोलीबारी में जाने गवाने वाले 17 वर्षीय ईसाई लड़के को दफाने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कुछ स्थानीय लोग उसे ‘शहीद’ बता रहे थे।

हाटीगांव में रहने वाला सैफ स्टेफोर्ड लतासिल मैदान से लौट रहा था और उस दौरान नामगढ़ के पास उसे ‘गोली लगी’ जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

लतासिल मैदान में गायक ज़ुबीन गर्ग ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की समर्थन में प्रस्तुति दी थी। स्टेफोर्ड के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि चार पहिया गाड़ी पर आए कुछ लोगों ने देर शाम नामगढ़ में लोगों के समूह पर गोलीबारी कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।