बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत फिर नए विवाद में हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई अन्य नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ बिहार के गया में मुकदमा दाखिल किया गया है।
जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इसकी जानकारी मिलने के बाद कंगना ने फिर दो ट्वीट कर अपनी बात रखी है।
उन्होंने सवाल किया है कि आखिर लोग उनसे इतनी नफरत क्यों करते हैं? विदित हो कि कंगना इसके पहले बिहार के ही रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में विवादों में रहीं थीं।
तब इस मामले में उनकी महाराष्ट्र सरकार, मुंबई पुलिस एवं मुंबई महानगरनिगम (बीएमसी) से ठन गई। उन्होंने बॉलीवुड में परिवारवाद व ड्रग्स के मुद्दे भी उठाए।
अब कंगना बिहार से जुड़े एक और विवाद में फंस गईं हैं।उपेंद्र कुशवाहा पर ट्वीट को लेकर फंसा है विवादबीते दिनों कंगना ने यो यो फन्नी सिंह नाम के ट्विटर अकांउट से आरएलएसपी की चुनावी रैली की एक तस्वीर शेयर किया था।
तस्वीर में उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्य नेताओं को लुटियंस लिबरल, जिहाद, आजाद कश्मीर, कम्युनिस्ट, खालिस्तान तथा अर्बन नक्सल आदि संज्ञाएं दी गईं थीं।
उन्हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताया गया था। उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर पर आजाद कश्मीर लिखा गया।