मास्क पहने के लिए कहा तो विकलांग महिला सहकर्मी को क्रूरता से पिटा!

, ,

   

आंध्र प्रदेश के नेल्लौर में आंध्र प्रदेश टूरिज्म होटल में एक दिव्यांग महिला कर्मचारी के साथ चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। जिसमें डिप्टी मैनेजर को मास्क के लिए टोकने पर महिला कर्मचारी को बाल पकड़कर पीटा।

 

https://youtu.be/wTolRZoc3Bo

 

आंध्र प्रदेश पर्यटन विभाग के नेल्लोर जिले के एक कार्यालय में एक महिला कर्मचारी पर हमला किया।

 

कार्यालय में एक सीसीटीवी के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्यवाई की है। वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

जानकारी के लिए बता दें कि आंध्र प्रदेश पर्यटन विभाग के तहत नेल्लोर में एक होटल के एक कर्मचारी ने 27 जून को एक महिला सहकर्मी की पिटाई की थी।

 

फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत डिप्टी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

खबरों के मुताबिक, आरोपी की पहचान भास्कर के रूप में हुई। जो नेल्लोर में राज्य के पर्यटन विभाग के तहत एक होटल का डिप्टी मैनेजर है।

 

उसने घटना के वक्त मास्क नहीं पहना था। जब महिला सहकर्मी ने मास्क पहनने के लिए कहा। तो उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

वीडियो में केबिन से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। महिला को उसके बालों से खींचते हुए दिखाई दे रहा है।

 

साथ ही उसे खींचते हुए और बार-बार एक डंडे से पीटते हुए देखा जा रहा है। बाद में महिला ने अन्य कर्मचारियों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

जिसके बाद भास्कर को गिरफ्तार कर लिया गया और फिलहाल कोर्ट ने न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया। डिप्टी मैनेजर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 355 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

इसके बाद एक ट्वीट में आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा कि पर्यटन उप प्रबंधक ने एक महिला कर्मी की पिटाई की।

 

उन्होंने एसपी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि पुलिस जांच करे और एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट दे।