कोविड-19: अमेरिका में मरने वालों की संख्या 2000 के पार!

, ,

   

अमेरिका की स्थिति गंभीर होती जा रही है, वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो चुकी है। वहीं यहां पर संक्रमितों की संख्या 122273 हो गई है।

 

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। दुनियभर में इस वायरस से करीब छह लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, अमेरिका में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनियाभर में सबसे ज्यादा हो चुकी है। अमेरिका में एक दिन में इससे 345 लोगों की मौत हुई है और 18 हजार नए मामले सामने आए।

 

वहीं पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से पूरी दूनिया त्राहिमाम कर रही है। संक्रमितों की संख्या करीब छह लाख हो चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या 29 हजार से अधिक है। वहीं, एक लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने इस वायरस को हराते हुए नई जिंदगी पाई है।

 

अमेरिका की स्थिति गंभीर होती जा रही है, वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो चुकी है। वहीं यहां पर संक्रमितों की संख्या 122273 हो गई है। दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 30 हजार के ऊपर चली गई है, इसमें दो तिहाई जानें यूरोप में गई हैं।

 

फ्रांस में 319 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 2314 हुई। इटली में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, यहां पर 24 घंटे में 800 से अधिक मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है।

 

तुर्की में मौतों की संख्या सौ के पार हुई, यहां पर अभी तक 7402 संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन में एक दिन में 260 मौत की खबर है। यहां अब तक 1019 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।