2021 जनगणना: मोबाइल ऐप सुविधा दी जायेगी, अलग होगा प्रकिया!

,

   

साल 2021 में जनगणना होने जा रही है, जो कई मायनों में अलग होगी। 2021 की जनगणना मिक्स मोड में की जाएगी। गृह मंत्रालय के अनुसार, इसके लिए एक मोबाइल ऐप सुविधा भी शुरू किए जाने की योजना है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इसके अलावा गणना के दौरान ऑनलाइन भी की जा सकती है। जनगणना का डेटा जनगणना एक्ट, 1948 के तहत गुप्त रखा जाएगा।

 

बता दें कि 16वीं जनगणना एक अप्रैल 2020 से शुरू होने जा रही है। इस बार जनगणना स्‍मार्ट तरीके से होगी। इसमें घर से लेकर स्मार्टफोन तक को भी शामिल किया गया है।

 

मोबाइल एप के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। जनगणना की तैयारियां इन दिनों तेजी से चल रही हैं। जनगणना 2021 का काम एक अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक चलेगा।

इसके तहत इस बार ब्लॉक स्तर पर भी डाटा लिया जाएगा, ताकि बाद में विधानसभा के परिसीमन में आसानी हो सके।

 

जनगणना के लिए सरकार ने 31 सवाल तैयार किए हैं, जिसमें घर की दीवार, छत से लेकर स्मार्टफोन और किचन व टॉयलेट भी शामिल है। जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी घर में रहने वाले हर व्यक्ति की सूची तैयार करने के लिए घर-घर जाएंगे। घर से जुड़ी जानकारी देनी होगी।