IPL में छक्कों का इतिहास: क्रिस गेल सबसे आगे!

, ,

   

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के अपने पहले मुकाबले में उतरते ही पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रिस गेल ने नया रिकॉर्ड बनाया।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल इस टूर्नामेंट 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला छक्का लगाते ही उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया।

सोमवार को टूर्नामेंट के नए सीजन के चौथे मुकाबले में राजस्थान के सामने पंजाब की टीम थी। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पंजाब का पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कदम रखा। 28 गेंद पर उन्होंने 40 रन की दमदार पारी खेल टीम की धीमी शुरुआत को बेहतर बनाया।

रियान पराग उनको बेन स्टोक्स के हाथों कैच करवा वापस भेजा लेकिन इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट में 350 छक्कों का आंकड़ा पूरा किया।

आइपीएल में अब तक जितने छक्के गेल ने लगाए उसके आस पास भी कोई दूसरी बल्लेबाज नजर नहीं आता। गेल ने सोमवार को 350 छक्कों का आंकड़ा पार किया।

133 वां मैच खेलने उतरे गेल ने 350वां छक्का लगाया। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 237 छक्के लगाए हैं।

छक्का लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धौनी का नाम आता है, जिनके नाम 216 छक्के हैं। चौथे स्थान पर 214 छक्के लगाकर रोहित तो 201 छक्कों के साथ विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं।