झारखंड में जीत के बाद विपक्ष को एकजुट होने का आह्वान किया!

,

   

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भाजपा अजेय नहीं है और सभी राजनीतिक दलों को उसके खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड में हमारे गठबंधन की निर्णायक जीत पर कांग्रेस पार्टी और हमारे गठबंधन सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई।’’

पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यह दावा भी किया कि आने वाले चुनावों में भी भाजपा की हार होगी क्योंकि उसने सिर्फ बांटने और असल मुद्दों से ध्यान हटाने की राजनीति की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र में झटका लगा, हरियाणा में झटका लगा और झारखंड में पराजय मिली। 2019 में यह भाजपा की कहानी है।’’

उन्होंने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम झारखंड की जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इतना बड़ा बहुमत दिया है।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘भाजपा अजेय नहीं है।

अगर सभी राजनीतिक दल साथ मिल जाएं और देश के सामने खड़े खतरे को समझ जाएं तो निश्चित तौर पर भाजपा पराजित हो सकती है। भविष्य के चुनावों में भी भाजपा की हार होगी।’’

कांग्रेस मुख्यालय में आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिस तरह से महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है, झारखंड की जनता भी उसी रास्ते पर गई है। मुझे विश्वास है कि परिणाम कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में होगा।’’