कांग्रेस आलाकमान को दिल्ली में फिर से शीला दीक्षित की जरूरत!

,

   

दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस की कमान शीला दीक्षित को देने की मांग उठी है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीला दीक्षित को दिल्ली की कमान सौंपने की वकालत की है। आपको बता दें कि शीली दीक्षित दिल्ली की लगातार 15 सालों तक मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

आपको मालूम हो कि शीला दीक्षित कांग्रेस आला कमान की बेहद करीबी मानी जाती हैं। इससे पहले उन्होंने इशारा किया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ से कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन कर सकती हैं।

दीक्षित ने कहा था कि हाईकमान यदि ऐसा फैसला लेती है तो हम इसे स्वीकार करेंगे। यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिन पहले से यह चर्चा चल रही है कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों के लिए आप और कांग्रेस चुनावी गठबंधन कर सकते हैं।

यहां पर बता दें कि औपचारिक तौर पर जहां AAP-कांग्रेस के नेता इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं, वहीं अनौपचारिक बातचीत में दोनों ही पार्टी के नेता मानते हैं कि इसकी संभावना बन सकती है। इतना ही नहीं, गठबंधन की चर्चा अब दिल्ली ही नहीं, बल्कि हरियाणा और पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए भी होने लगी है।

बता दें कि हरियाणा में एक साल की भीतर विधानसभा चुनाव भी होना है। राजनीति के जानकारों की मानें को हरियाणा और पंजाब में दोनों पार्टियां शायद ही साथ आएं। विस्तार को तैयार आम आदमी पार्टी का दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के अलावा गोवा से पार्टी का लोकसभा चुनाव लड़ना तय है।