कांग्रेस ने इस बड़े नेता को कर्नाटक की दी जिम्मेदारी!

,

   

कांग्रेस ने कर्नाटक और दिल्ली के अपने नए अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। डीके शिवकुमार अब कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नए अध्यक्ष होंगे। वह दिनेश गुंडुराव की जगह लेंगे।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पू छपी खबर के अनुसार, पूर्व विधायक अनिल चौधरी को आज दोपहर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

इसके साथ ही पार्टी ने अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को दिल्ली का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 

बता दें कि डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस में वोकालिग्गा समुदाय से आने वाले बड़े नेता हैं। पिछली सिद्धारमैया सरकार में वह ऊर्जा मंत्री थे।

 

महाराष्ट्र में सरकार बचाने में डीके शिवकुमार का योगदान उन्हें गांधी परिवार की नजरों में ले आया जिसके बाद से वो कर्नाटक में कांग्रेस के ट्रबलशूटर बन गए। 2009 में इन्हें कर्नाटक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था।