मई में हो सकते हैं कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव!

, , ,

   

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऐलान किया है कि पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव मई महीने में होगा।

इंडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, आज शुरू हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया ने ये ऐलान किया।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार के बाद उस वक्त अध्यक्ष पर विरजमान राहुल गांधी ने पद छोड़ दिया था।

उसके बाद पार्टी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाया था। इस ऐलान के बाद करीब दो साल कांग्रेस पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा।

2019 को लेकसभा चुनाव के बाद से विभिन्न राज्यों में पार्टी की लगातार हो रही हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार एक पूर्णकालित अध्यक्ष की मांग कर रहे थे।

पिछले दिनों वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल जैसे दिग्गज नेताओं ने इस बारे में सोनिया को पत्र भी लिखा था।