यूपी की मौजूदा सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकती है तो इस्तीफा दे- वरिष्ठ कांग्रेस नेता अख़लाक अहमद

,

   

विकास दुबे प्रकरण ने पुरे यूपी की राजनीति को हिलाकर रख दिया है। जहां एक और विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है, वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस योगी सरकार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

 

जाहिर है इस वक्त यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर पुरे देश में चर्चा है। कांग्रेस की मांग है कि योगी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सजह हो और पुरे राज्य में शांति बनी रहे।

 

https://youtu.be/j6iFQTZPNRA

 

अखलाक अहमद, मिडिया प्रभारी (दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग) ने सियासत हिन्दी से बात करते हुए कहा है कि जो घटनाएं राज्य में लगातार हो रही है वो निंदनीय है। अखलाक अहमद का कहना है कि कांग्रेस पार्टी इसे लेकर पुरे राज्य में विरोध कर योगी सरकार को सख्त संदेश देगी।

 

उनका कहना है कि अगर राज्य की सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकती है तो इस्तीफा दे दे।

 

मालूम हो कि विकास दुबे एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस पर कोई सवाल उठने लगे हैं। पुरा देश और मीडिया इस बात को लेकर सवाल उठा रही है। कांग्रेस इस पुरे प्रकरण की जांच की मांग कर रही है।