कांग्रेस ने इस बड़े कद्दावर नेता को पार्टी से निकाला!

,

   

लंबे समय से अपनी ही पार्टी पर लगातार उंगली उठाने वाली विधायक अदिति सिंह को कांग्रेस ने निलम्बित कर दिया है।

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के रायबरेली सदर क्षेत्र की युवा विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस के प्रवासी कामगारों की मदद करने के लिए बसों का बेड़ा लगाने के मामले में कांग्रेस पर उंगली उठाई थीी।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कांग्रेस ने अदिति सिंह के इस कृत्य को अनुशासनहीनता माना है। इसके बाद कांग्रेस ने विधायक आदिति सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई हुई है।

 

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने प्रवासी कामगारों के लिए बसों के मुद्दे पर भाजपा का पक्ष लेते हुए बुधवार को अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा।

 

उन्होंने प्रियंका गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि कि संकट के समय निम्न स्तर की राजनीति की क्या आवश्यकता थी। कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक अदिति सिंह को पार्टी की महिला विंग के महासचिव पद से निलंबित कर दिया गया है।

 

इसके साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस का गढ़ रही रायबरेली संसदीय सीट पर भाजपा अदिति सिंह को पोषित कर रही है।

 

इसके अलावा अदिति सिंह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायबरेली प्रभारी के एल शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा में उनके खिलाफ एक नोटिस दिया गया था जो लंबित है।

 

उन्होंने कहा कि वह जवाब देने से बच रही हैं. पार्टी ने उनके विधायक पद से अयोग्य घोषित करने का भी अनुरोध किया है।