कांग्रेस सत्ता में आई तो कभी CAA लागू नहीं होने देंगे- राहुल गांधी

, , ,

   

असम में इस साल चुनाव होने है। असम की सत्ता में लौटने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रचार शुरू कर दिया है। रविवार को असम के शिवसागर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र व असम सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिस्थितियां चाहे जो भी रहें, अगर हम सत्ता में आए तो सीएए कभी लागू नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS असम को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी और अमित शाह इससे प्रभावित नहीं होंगे लेकिन असम और पूरा देश इससे प्रभावित होगा। राहुल गांधी ने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है।

असम का युवा जानता है कि बीजेपी सरकार में रोजगार नहीं मिलेगा।

नरेंद्र मोदी खेती को खत्म करने के लिए तीन कृषि कानून लाए हैं। हम यहां सरकार में आएंगे तो जो नफरत फैलाई जा रही है वो खत्म होगी।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों का पैसा लूटा और अपने दो दोस्तों का कर्ज माफ कर दिया।

उन्होंने कहा, हिंदुस्तान की सरकार ने तरुण गोगोई जी का और इस प्रदेश का अपमान किया है।

असम की जनता में वो क्षमता है कि अवैध प्रवास के मुद्दे को मिलकर सुलझाया जा सकता है।

अगर यह प्रदेश फिर से बंट गया, जो बीजेपी और आरएसएस रोज करते हैं तो असम का नुकसान होगा।