राजीव त्यागी की जगह कांग्रेस में कोई नहीं ले सकता- कांग्रेस लीडर विनय डोकानिया

,

   

कांग्रेस के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट के नैशनल कॉर्डिनेटर श्री विनय डोकानिया जी ने कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के अकाल निधन पर गहरा शोक जताया।

 

 

उन्होंने राजीव त्यागी जी को कांग्रेस पार्टी के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का एक स्तम्भ बताते हुए कहा कि त्यागी जी की जगह कोई नही ले पाएगा वो कांग्रेस के एक निडर वतक्तित्व वाले प्रखर प्रवक्ता एवं दिल के सच्चे इंसान थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

 

 

उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर आजकल के न्यूज़ डिबेट वाले studios को नफरत के वायरस फैलाने का Hotspot बताते हुए तीखी आलोचना की।

 

 

उन्होंने कहा दिन रात ज़हर उगलते न्यूज़ एंकर और भाजपा प्रवक्ता एक साथ लाखो करोड़ो लोगो को नफरत के वायरस से रोज़ संक्रमित करते है।

 

 

जब ये डिबेट देख के आम इंसान का रक्त चाप बढ़ जाता है तोह सोचिये कांग्रेस के प्रवक्ताओं पर क्या बीतती होगी जब वो इनमे हिस्सा लेते है।

 

 

संबित पात्रा भाषा की मर्यादा लांघ कर कांग्रेस के प्रकाकता को अमर्यादित शब्द जैसे जैचंद, गद्दार, नकली हिन्दू, देश द्रोही इत्यादि कहते रहता है, एक डिबेट में कांग्रेस के एक प्रवक्ता को भाजपा के 2 से 3 लोगो के साथ आर्गुमेंट करना पड़ता है और उसी में एंकर भाजपा का पक्ष लेता है और कांग्रेस के प्रवक्ताओं को बोलने नही देता।

 

 

क्या TRP के लिए न्यूज़ चेंनल वाले इंसान की जान की भी बलि चढ़ा देंगे। जब तक भाजपा भाषा की मर्यादा और बात चीत का लहजा नही सुधारती तब तक कांग्रेस को ऐसी डिबेट में जाने से पेहेज़ करना चाहिए।