बाबरी मस्जिद फैसले से पहले सोशल मीडिया विवादित पोस्ट पर लगाई गई रोक!

,

   

बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला सुना सकती है। पुरे देश में सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच के अयोध्या या आसपास सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और विवादित पोस्ट पर रोक लगा दी गई है

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट पर आज से रोक
हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, अयोध्या राम जन्मभूमि मामले पर आगामी फैसले को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। फैसले से पहले बड़ा कदम उठाते हुए विवादित पोस्ट पर रोक लगा दी गई है।

जिला प्रशासन कर सकती है FIR दर्ज
यूपी जिला प्रशासन की तरफ से विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भाजपा नेता के विवादित पोस्ट करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

प्रशासन अलर्ट
अयोध्या मामले पर फैसले से पहले यूपी प्रशासन किसी भी प्रकार का विवाद नहीं चाहता। ऐसे में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद से जुड़ी विवादित पोस्ट पर रोक लगा दी गई है। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने राममंदिर भूमि विवाद से जुड़े सोशल मीडिया संदेशों और पोस्टरों पर सोमवार से रोक लगा दी। जिसके अनुसार अब से यदि जिले में कोई भी विवादित पोस्टर लगाते दिखाई दिया तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार ने जारी किया था आदेश
इससे पहले शुक्रवार को योगी सरकार ने अयोध्या मामले के तहत सभी जिलों को आदेश जारी किया था। जिसमें जिलाधिकारियों को हर जिले में साइबर सेल सक्रिय करने का निर्देश दिया गया था।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का भी आदेश दिया गया था। इसके अलावा यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि हर जिले में जिला प्रशासन को अपने स्तर से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखनी होगी।

बीजेपी नेता पर कार्रवाई
अयोध्या मसले के ऊपर विवादित पोस्ट डालने पर नोएडा भाजपा नेता के ऊपर कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता विकाश जादौन के ऊपर कार्रवाई की गई है।

किया था विवादित पोस्ट
विकाश जादौन के ट्विटर खाते पर खुद को युवा मोर्चा गौतमबुद्धनगर का जिला कार्यालय प्रभारी बताया गया है। एसएसपी नोएडा के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुई है। विकाश जादौन ने कुरान-रामायण में अंतर बताते हुए विवादित पोस्ट की थी।