चीन में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस दौरान यहां 31 दिसंबर वुहान में कोरोना वायरस का पता चलने के बाद से अब तक 380 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 26 लोगो की मौत हो गई है।
हरिभमी पर छपी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 13 शहरों में लॉकडाउन 6 करोड़ लोगों की यात्रा पर रोक लगा दी है तो वहीं ट्रेन, फ्लाइट के जरिए भारत आने वाले सभी यात्रियों की चेकिंग की जा रही है।
चीन में कोरोना वायरस के चलते एयरपोर्ट पर 20 हजार यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 10 के संक्रमित होने की आशंका है और इन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
मुबई में छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोट में 5 दिन के भीतर 1789 यात्रियों थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। 2 संक्रमित कस्तूरबा गांधी अस्पताल के स्पेशल वार्ड में रखा गया है।
वहीं केरल में अन्य 73 लोगों को उनके घरों में चिकित्सीय निरगानी में रखा गया है। दिल्ली एम्स में एक आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। चीन में पहली बार 2019 में सामने आई। यह वायरस पहले नहीं देखा गया था, यह तेजी से अपना रूप बदल लेता है।
चीन में कोरोना वायरस से प्रभावित 830 लोगों की पहचान हो चुकी है। 20 प्रांतों में 1072 लोगों के इसी वायरस से प्रभावित होने की आशंका है।
गुरुवार तक इससे मरने वालों की संख्या 26 पहुंच गई। कोरोनावारस का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। 14 दिनो से जांच की प्रक्रिया जारी है।
जापान 2 0 दक्षिण कोरिया 2 0 ताइवान 1 0 अमेरिका 1 0 सिंगापुर 1 0 नेपाल 1 0
अमेरिका के 5 हवाई अड्डों पर थर्मल स्क्रीनिंग की लंदन से मॉस्को तक के हवाई अड्डों पर भी जांच की जा रही है। लोगों के संपर्क में आने पर यह फैल सकता है।
माना जा रहा है कि किसी जानवर से यह वायरस फैला है। चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के निदेशक गाओ फू ने कहा कि हम पहले से ही जानते हैं कि बीमारी एक ऐसी जगह से पनपी, जहां अवैध तरीके से जंगली जानवरों की खरीद-बिक्री होती है।