कोरोना वायरस के 11 मरीजों को अस्पताल से दी गई छुट्टी!

,

   

कोरोना वायरस को लेकर भारत में सोमवार 23 मार्च को एक पॉजिटिव खबर आई। सोमवार को एक दिन में कोरोना वायरस से पीडित 11 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, इन मरीजों के ठीक होने के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 34 पहुंच गई है। सरकार ने यह महामारी और नहीं फैले इसके लिए कई कदम उठाए है।

 

देश के 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने कोरोना वायरस के चलते अपने-अपने यहां पूर्ण लॉकडाउन के आदेश दिए हैं और छह अन्य राज्यों ने भी अपने कुछ क्षेत्रों में इसी तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की है।

 

केंद्र सरकार ने राज्यों से यह भी कहा है कि यदि जरूरी हो तो अतिरिक्त प्रतिबंध भी लागू किए जाएं। पंजाब और महाराष्ट्र ने अपने यहां कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।

 

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘‘20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने पूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं।’’ उन्होंने कहा कि छह अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने भी अपने कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू किया है।