भारत में कोरोना वायरस के 250 मामले, इतने विदेशी!

   

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारत में अब तक कोरोना के 251 मामले मिले हैं। पीड़ितों में 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। उनके संपर्क में आने वाले 6700 लोगों की मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना वायरस से पीड़ित चार लोगों की मौत हुई है।

 

महाराष्‍ट्र में अब तक 52 मामले, केरल में 40 यूपी में 23, दिल्‍ली में 17, राजस्‍थान में 16, कर्नाटक में 15, गुजरात में 7, पंजाब में 3, ओडिशा में 2, चंडीगढ़ में 5, पश्‍चिम बंगाल में 2, उत्‍तराखंड में 3, आंध्र प्रदेश में 3, हरियाणा में 17, तमिलनाडु में 3, जम्‍मू-कश्‍मीर में 4, तेलंगाना में 19, लद्दाख में 10 और मध्‍य प्रदेश में चार मामले आए हैं।

 

राजस्थान के भीलवाड़ा में 6 लोग कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। सभी को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में दो कोरोना वायरस का मामला सामने आया है।

 

जनता कर्फ्यू की वजह से 21 मार्च की मध्य रात्रि से 22 मार्च की रात 10 बजे तक शुरू होने वाली यात्री ट्रेनें नहीं चलेंगी।

 

22 मार्च के जनता कर्फ्यू के दिन दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता आदि शहरों में उपनगरीय ट्रेन सेवांए काफी कम चलेंगी। न्यूनतम जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रेनें चलेंगी।