चीन से शुरु होकर करीब 94 देशों में फैला कोरोना वायरस!

,

   

कोरोना का कहर इतना तेजी से फैलता जा रहा है। यह वायरस 9 और देशों में पहुंच चुका है। जंहा ऐसे देशों की संख्या 85 से बढ़कर 94 पहुंच गई है।

 

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, दुनियाभर में वायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,491 हो गई है। ईरान में एक सांसद समेत 21 पीडि़तों ने दम तोड़ दिया। जंहा चीन में 28 मौत होने की खबर है।

 

दक्षिण कोरिया और जापान में भी लोग वायरस से ज्यादा प्रभावित हैै। यह वायरस मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से ही दुनियाभर में फैला है।

 

मिली जानकारी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीते शुक्रवार यानी 6 मार्च 2020 को बताया कि चीन से बाहर 94 देशों में कोरोना वायरस के पहुंचने की खबर है।

 

पिछले 24 घंटे के दौरान फिलीपींस, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, चेक गणराज्य, स्लोवेनिया, भूटान, कैमरून, सर्बिया और दक्षिण अफ्रीका में पहले मामले सामने आए।

 

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि देश में 99 नए मामलों की पुष्टि हुई और 28 मौतें हुई हैं. ये सभी मौतें कोरोना के केंद्र हुबेई में हुई।

 

चीन में अब तक कुल 3,070 मौतें हो चुकी हैंं। संक्रमित मामलों की संख्या 80,651 तक पहुंच गई है। जबकि चीन नियंत्रित हांगकांग में दो मौत के साथ 107 मामलों की पुष्टि हुई है।