कोरोना वायरस: क्या ब्लड ग्रुप पर पड़ सकता है असर!

,

   

कोरोना वायरस से दुनिया में मौत आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस घातक वायरस से अब तक दो लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

 

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, इसी के चलते दुनिया के कई वैज्ञानिक इसको खत्म करने के लिए कई तरह की रिसर्च कर रहे हैं। हाल में एक अध्यन सामने आया है जिसमें इस वायरस के बारे में खुलासा हुआ है।

 

बता दें कि चीन की एक रिसर्च में पाया गया है कि A ब्लडग्रुप वाले लोगों को कोरोना वायरस से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि वैज्ञानिक के मुताबिक ये वायरस उन लोगों को ज्यादा शिकार बनाता है साथ ही डॉक्टर्स का मानना है कि इस ब्लड ग्रुप के लोगों की प्रतिरोध क्षमता कम होती है तो इन कोरोना वायरस ज्यादा असर करता है।

 

इसी के साथ जिनका O ब्लडग्रुप है वह कोरोना वायरस के प्रतिरोधी हो सकते हैं। बता दें कि चीन के हुबेई प्रांत जिनइंतान अस्पताल को शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि कोरोना वायरस किस ब्लड ग्रुप के इंसानों को ज्यादा प्रभावित करता है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर ये रिसर्च चीन के वुहान और शेनझेन शहर में किया गया। जिसमें पाया गया कि मरने वाले लोगों में जिन लोगों का A ब्लडग्रुप था उनकी संख्या ज्यादा थी।

 

साथ ही A ब्लडग्रुप के लोग की इस वायरस से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। शोध में पाया गया कि जिन लोगों का O ब्लड ग्रुप है उन लोगों की संख्या मरने वाले लोगों में से कम है।

 

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना की शुरुआत वुहान से हुई है। सेंटर फॉर एविडेंस बेस्ड एंड ट्रांसलेशनल मेडिसिन में की गई इस रिसर्च में रिसर्चर्स ने लिखा कि टाइप A ब्लड ग्रुप वालों को वायरस से बचने के लिए खुद को ज्यादा सतर्क रखना की जरूरत है।

 

हालांकि, Wang Xinghuan की टीम ने यह भी कहा कि यह फिलहाल शुरुआती स्टडी है और इस पर और काम करने की जरूरत है साथ ही A ब्लड ग्रुप वालों ज्यादा डरन की जरूरत नहीं है।

 

इस शोध में रिसर्चर्स ने वुहान और शेनझेन में 2,173 संक्रमित और 3,694 स्वस्थ्य लोगों के ब्लड ग्रुप की तुलना कर यह दावा किया है।