कोरोना वायरस: बॉलीवुड सिंगर कोनिका कपूर के खिलाफ़ केस दर्ज!

, ,

   

कोरोना वायरस को लेकर चर्चाओं में आई बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ यूपी पुलिस ने शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्जज कर ली है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, उनके खिलफ एफआईआर लखनऊ में दर्ज की गई है। इसकी वजह कनिका कपूर द्वारा कोरोना वायरस की जानकारी छिपाना है।

 

 

जिसके चलते पुलिस ने आईपीसी की तीन धारा 188,269 और 270 के तहत हजरतगंज, सरोजनीनगर और गोमतीनगर थाने में सीएमओ की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।

 

कनिका कपूर पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप, पार्टियों में हुई शामिल बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 11 मार्च को लंदन से भारत लौटी थी।

 

यहां से वह लखनऊ पहुंची। दावा किया जा रहा है कि यहां उन्हें पता चला गया था कि वह कोरोना वायरस की चपेट में है। इसके बावजूद उन्होंने लखनऊ में चार पार्टियों में शिरकत की। इन पार्टियों में 400 से अधिक लोग शामिल थे।

 

जिसमें अलग अलग पार्टियों में अफसरों से लेकर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बड़े बेटा दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वस्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद, विधायक रघुराज प्रताप, पूर्व सांसद अकबर अहमद और डीजी फायर जावीद अहमद भी शामिल हुए थे।

 

ऐसे में सभी लोगों पर खतरा मडरा रहा है। लक्षण दिखने के बावजूद दस दिनों तक पार्टी में हुई शामिल कनिका कपूर दस दिनों तक अलग अलग 4 पार्टियों में शामिल हुई।

 

इस बीच उन्हें शरीर में कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे। जैसे बुखार, जुखाम और खांसी। इसके बावजूद वह कनिका पार्टियों में शामिल होती रही। ऐसे में न जाने उन्होंने कितने लोगों को संक्रमित किया होगा।

 

ज्यादा दिक्कत होने पर कनिका ने इसकी जानकारी स्वास्थय विभाग को दी। इस पर कनिका कपूर की जांच की गई तो उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को चिह्नित कर उनको आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया है।

 

इन व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी जांचें कराने का भी निर्देश दिया है। परिवार समेत आइसोलेशन में पहुंचे प्रदेश स्वस्थ्य मंत्री वहीं कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता लगते ही स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह अपने परिवार के साथ आइसोलेशन में पहुंच गये है।

 

उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार एक पार्टी में शामिल हुए थे। जहां कनिका कपूर से उनकी मुलाकात हुई थी। इसी को देखते हुए वह परिवार समेत आइसोलेशन में पहुंच गये।