कोविड-19: देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या 800 के पार!

, ,

   

कोरोना वायरस भारत में अपन। पैर पसारता ही जा रही है। शुक्रवार रात तक देश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 820 के करीब पहुंच गई है और 20 लोगों की मौत हो गई हैं।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस बीच इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है, उसका आज तीसरा दिन है।

 

लॉकडाउन के चलते आम जनमानस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और हजारों मजदूर अपने घरों के लिए पैदल जा रहे हैं।

 

कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। दुनियाभर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने भारत में सभी को घरों में कैद करके रख दिया।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए सिर्फ एक दिन में करीब 80 मरीज सामने आए हैं।